हर जीव को भोजन की आवश्यकता होती है, परंतु कुछ जीव अपना भोजन खुद बनाते है और कुछ जीव अपने भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहते है। स्वयं भोजन बनाने वाले में से एक प्रमुख जीव है पेड़-पौधे

प्रकाश संश्लेषण किसे कहते हैं?
पौधे सूर्य की उपस्थिति में भुमि से जल तथा खनीज लवण, वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड (CO2) लेकर अपना भोजन बनाते हैं भोजन बनाने की इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं।
प्रकाश संश्लेषण का सूत्र-
6CO2+12H2O= सुर्य का प्रकाश+ क्लोरोफिल= C6H12O6+6O2+6H2O
पेड़-पौधे अपना भोजन कैसे बनाते है?
पेड़-पौधे अपना भोजन सुर्य के प्रकाश की उपस्थिति में भूमि से जल तथा खनिज लवण ग्रहण करके पत्तियों में उपस्थित क्लोरोफिल की सहायता से अपना भोजन बनाते हैं। इस प्रक्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। जल तथा खनिज लवण वाहिकाओं द्वारा पत्तियों तक पहुचाएँ जाते है। वाहिकाएँ नली के समान होती है, तथा वाहिकाएँ जड़, तना शाखाओं तथा पत्तियों तक फैली होती है।
नोट-
- क्लोरोफिल पौधों की पत्तियों में होता है जिसके कारण पत्तियाँ हरी होती है।
- क्लोरोफिल के केंद्र मे मैग्नीशियम का एक परमाणु होता है।
- वाहिकाएँ नली के समान होती है।

