गति हर कार्य में होती है फर्क सिर्फ यह है की गति कुछ कार्य में ज्यादा होती है तो कुछ में कम। इस पोस्ट में सिर्फ गति के बारे में जैसे गति किसे कहते है? गति क्या है? गति के प्रकार, उदाहरण सहित जानकारी दी गयी है।
गति की परिभाषा (gati ki paribhasha)
यदि किसी वस्तु की स्थिति में समय के साथ साथ परिवर्तन आए तो वह उस वस्तु गति अवस्था में कहलाती है। जैसे- चलता हुआ पंखा।
गति के प्रकार (Type Of Motion)
- रेखीय गति
- अनियमित गति
- दोलनीय गति
- वृतीय गति
- एक समान वृतीय गति
- एकसमान गति
- असमान गति
रेखीय गति-
यदि कोई गतिमान वस्तु एक सीधी रेखा में चलती है तो इसे रेखीय गति कहते हैं। जैसे- बदूक की गोली।
अनियमित गति
यदि कोई गतिमान वस्तु अपनी दिशा निरंतर बदलती रहती है तो यह गति वस्तु की अनियमित गति कहलाती है। जैसे-फूलो पर मंडराती तितलियाँ।
दोलनीय में गति
यदि कोई गतिशील वस्तु अपने मार्ग के किसी नियत बिंदु के इधर-उधर अथवा उपर नीचे गति करती है तो यह गति वस्तु की दोलनीय गति या कंपनी गति कहलाती है। जैसे-झूले की गति।
वृत्तीय गति
यदि कोई वस्तु गोल-गोल गति करता है तो यह गति वृत्तीय गति कहलाती है। जैसे- पृथ्वी की गति।
एकसमान वृत्तीय गति
जब कोई वस्तु एक समान समय अंतराल में किसी वित्तीय पर घुर्णन करता है तो वह उस वस्तु की एकसमान वृत्तीय गति कहलाती है। जैसे- पृथ्वी की गति।
एकसमान गति
जब कोई गतिमान वस्तु किसी निश्चित दिशा में समान समय अंतराल में समान दूरी तय करती है तो वस्तु की गति एकसमान गति कहलाती है। जैसे- घड़ी की सुईयों की गति।
असमान गति
यदि कोई वस्तु समय समान समय अंतराल में भिन्न-भिन्न दूरी तय करती है तो वह उस वस्तु की गति असमान गति कहलाती है जैसे- कार की गति।
गति का परिभाषा और प्रकार की जानकारी आपको अच्छा लगा होगा और आपको हमारी जानकारी पसंद आया होगा।