हमारी पृथ्वी अनेक प्रकार के पदार्थों से भरी हुई है, हर वो वस्तु जो जिसे हम प्रयोग करते है किसी न किसी पदार्थ से बनी है, पर क्या आप जानते हैं कि पदार्थ किसे कहते है? नहीं तो इस लेख में आपको विस्तार से यही बताया गया है।
पदार्थ कई प्रकार के होते हैं और कई रूप में होते है, कई पदार्थ ऐसे होते है जिसे हर कोई पहचान भी नही सकता।
पदार्थ किसे कहते हैं? (padarth kya hai)
रसायन विज्ञान तथा भौतिक विज्ञान के अनुसार प्रत्येक वस्तु जिसका कोई निश्चित भार (द्रव्यमान) होता तथा वह स्थान घेरती है, पदार्थ कहलाता है पृथ्वी में पदार्थ तीन अवस्थाओं में मुख्यतः पाए जाते हैं ठोस, द्रव, एवं गैस ।
पदार्थ बहुत से छोटे-छोटे परमाणुओं से मिलकर बने होते हैं, जिन्हें हम अपनी खुले ऑखों से नहीं देख सकते।

पदार्थ को विज्ञान के अनुसार कितने भागों में बांटा गया है?
- भौतिक पदार्थ
- रासायनिक पदार्थ
भौतिक पदार्थ कितने प्रकार के होते हैं?
- ठोस
- द्रव
- गैस
- प्लाज्मा
- बोस आइंस्टीन कन्डनसेट
ठोस किसे कहते हैं?
पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों निश्चित हो, ठोस कहलाता है। जैसे- लकड़ी, लोहा, बर्फ का टुकड़ा

- ठोस पदार्थ का संपीडयता कम होती है।
- ठोस का विसरण नगण्य होती है।
- ठोस के कण बारीकी और नजदीक होते है।
- ठोस के कण स्वतंत्र नहीं होते हैं।
द्रव किसे कहते हैं?
पदार्थ की वह अवस्था जिसका आकार अनिश्चित एवं आयतन निश्चित हो द्रव कहलाता है। उदाहरण- पानी, तेल, अल्कोहल

- द्रव की संपीडयता भी कम होती है।
- द्रव का विसरण मध्यम होता है।
- द्रव के कणों की दुरी ठोस के मुकाबले ज्यादा होती है।
- द्रव के कण स्वतंत्र होते है पर पूरी तरह से नहीं।
गैस किसे कहते हैं?
पदार्थ की वह अवस्था जिसमें आकार एवं आयतन दोनों अनिश्चित होता हो गैस कहलाता है। जैसे- हवा, ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड।

- गैस की संपीडयता अधिक होती है।
- गैस का विसरण अधिकतम होती है।
- गैस के कण ठोस और द्रव के मुकाबले दूर-दूर होते है।
- गैस के कण स्वतंत्र रूप में होते है।
महत्वपूर्ण प्रश्न
आशा है कि आप को यह पोस्ट पसंद आया होगा और आपको पता चल गया होगा कि padarth kise kahate hain और पदार्थ के कितने प्रकार होते हैं।