प्रत्येक जीव को जीवित रहने के लिए पोषण आवश्यक है आप इस पोस्ट में पोषण के बारे में पढ़ेंगे।
पोषण किसे कहते हैं?
पोषण का सरल अर्थ है- पालना। भोजन का अंतःग्रहण और उसका पाचन और उसके उपयोग द्वारा शरीर निर्माण, जैविक क्रियाओं का कुशल निष्पादन एवं विकास को सम्मिलित रूप से पोषण कहते हैं जीवो पोषण करने के लिए भोजन की आवश्यकता होती है।

दूसरे शब्दों में कहें तो भोजन का खाना और उस भोजन को पचा कर भोजन से प्राप्त उर्जा और पोषक तत्वों का प्रयोग कर स्वयं के शरीर की मरम्मत करना पोषण कहलाता है।
पोषण की आवश्यकता क्यों पड़ती है?
पोषण की आवश्यकता हमें निम्न कारणों से पड़ती है-
- उर्ज़ा के लिए
- शरीर की वृद्धि के लिए
- शरीर के रखरखाव तथा मरम्मत के लिए
- रोगों से लड़ने के लिए
पोषण के आधार पर जीवों के कितने प्रकार होते हैं?
पोषण के आधार पर जीवों के मुख्यतः दो प्रकार होते है-