
संचार क्या है? [Sanchar kise kahate hain]
संचार का अर्थ ही है- साझा करना। संचार एक प्रकार का संसाधन है इस संसाधन का प्रयोग कर आप किसी व्यक्ति से बात-चीत कर सकते है तथा अपनी सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकते है। ये सूचनाएँ कई तरह की हो सकती है, जैसे- संकेतिक, ध्वनि आदि।
दूसरी भाषा में कहे तो किसी माध्यम के द्वारा अपनी बात या विचार को व्यक्त करने की क्रिया को संचार कहते है।
संचार के कितने प्रकार है?
- मौखिक संचार
- लिखित संचार
- अमौखिक संचार
मौखिक संचार किसे कहते है?
ऐसा संचार जो मुँह से बोलकर किया जाये मौखिक संचार कहलाता है यह संचार सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।
लिखित संचार किसे कहते है?
वैसा संचार जो लिखकर किया जाये, लिखित संचार कहलाता है। लिखित संचार का प्रयोग ज्यादातर लेन-देन तथा व्यापार में ज्यादा होता है।
अमौखिक संचार किसे कहते है?
वह संचार जो शारीरिक भाषा और हाव- भाव से किया जाये तो वह संचार अमौखिक संचार कहलाता है।

![संचार किसे कहते है? संचार का अर्थ [Sanchar kise kahate hai] maxresdefault 14](https://www.fastduniya.com/wp-content/uploads/2021/02/maxresdefault-14.jpg)