आज हर किसी को बाजार में जाकर समान खरीदने के बजाय ऑनलाइन शॉपिंग करना सबसे ज्यादा पसंद है। इसी कारण बाजार में भी बहुत सारी ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट आ गयी है जहां से हम किसी भी समान को ऑनलाइन खरीद सकते है। इसके साथ ही ये वैबसाइट हमारे समान की डिलिवरी भी हमारे घर तक आकार करके जाती है। आज हम आपको भारत में मौजूद कुछ सबसे ज्यादा पॉपुलर और बढ़िया क्वालिटी का समान बेचने वाली ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट के बारे में बताने वाले है।
इन ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट पर आपको समय समय पर फेस्टिवल आने पर अच्छा डिसकाउंट भी मिलता रहता है। तो आप भी अब जब अपने पसंद की कोई चीज खरीदना चाहे तो हमारी बताई गयी लिस्ट में से किसी भी वैबसाइट पर जाकर ऑनलाइन खरीददारी कर सकते है और इसके ऊपर कैशबैक यां डिसकाउंट कूपन भी पा सकते है।
दोस्तो इंटरनेट पर ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए जिस प्रकार अनेक वैबसाइट है उसी प्रकार ऑनलाइन पैसे कमाने की भी अनेक वैबसाइट है। आप इन वैबसाइट से ऑनलाइन पैसे कमा सकते है। आप उन वैबसाइट से पैसे कमाने के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे आर्टिक्ल ऑनलाइन पैसे कमाने वाली वेबसाइट को पढ़ सकते है। जहां आपको इन वैबसाइट से पैसे कमाने के बारे में समझाया गया है।
भारत की टॉप 10 पॉपुलर शॉपिंग वैबसाइट लिस्ट
इस लिस्ट में शामिल वैबसाइट को प्रॉडक्ट की क्वालिटी, हर साल होने वाली सेल और लोगों के रिवियू के आधार पर हमने लिस्ट किया है। कोई वैबसाइट लिस्ट में ऊपर शामिल है तो उसमें कुछ न कुछ बाकी वैबसाइट से ज्यादा खास होना है।
Amazon –
Amazon से आप में से ज़्यादातर लोगों ने कभी न कभी कुछ न कुछ समान जरूर मंगवाया होगा। इस ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट पर आपको ई – बुक, मोबाइल फोन, फ़ैशन, हैल्थ, टेक्नॉलजी से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक के सारे समान मिलते है।
Amazon आज के समय में भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनियाँ में टॉप की ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट है। इस कंपनी ने अब भारत के अंदर अपनी वैबसाइट को हिन्दी और अन्य लोकल लैड्ग्वेज में भी बनाया है।
Amazon के अंदर यूजर को प्रॉडक्ट पसंद न आने पर रिटर्न, Replacement, डिसकाउंट जैसे फीचर लुभाते है। यहाँ आप जो समान खरीदते है उसे कैश ऑन डिलिवरी करके जब आपका समान आपके पास आएगा तभी पैसे देंगे सिलैक्ट कर सकते है।
काफी बार Amazon से कोई समान खराब यां दूसरा प्रॉडक्ट साइज़ छोटा बड़ा आ जाता है तो आप उस समान को बदल सकते है। इसी वजह से लोगों ने Amazon को पसंद किया है। Amazon भारत की ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट है जो ज़्यादातर लोग इस्तेमाल करते है।
Online Monthly Visitors – | 298 मिलियन प्लस |
अलेक्सा रैंक – | 5 |
एप्प डाउनलोड – | 10 करोड़ से ज्यादा |
रिवियू – | 80 लाख प्लस |
रेटिंग – | 4.2 स्टार |
Amazon के फीचर –
- Amazon पर मिलने वाले समान की क्वालिटी बढ़िया होती है।
- Amazon पर यूजर को समान पसंद न आने यां खराब आने पर रिटर्न और Replacement का ऑप्शन मिल जाता है।
- त्योहार यां किसी विशेष अवसर पर Amazon पर समान काफी सस्ते में भी मिल जाता है।
- आपको Amazon पर 10 मिलियन से भी ज्यादा प्रॉडक्ट लिस्ट किए हुए है जिसे कोई भी यूजर मँगवा सकता है।
FlipKart –
FlipKart भी एक Amazon Company में काम करने वाले 2 पूर्व कर्मचारियों के द्वारा बनाई गयी कंपनी है। आज भारत में FlipKart अपनी बढ़िया समान क्वालिटी, ईज़ी रिटर्न के कारण काफी ज्यादा पॉपुलर होती जा रही है।
आप फ्लिपकार्ट पर ऑनलाइन समान मँगवाने के साथ साथ ऑनलाइन पैसे भेजने और रीचार्ज जैसी सुविधा पा सकते है। इसके अंदर ऑनलाइन शॉपिंग करने पर आपको कैश ऑन डिलिवरी, ऑनलाइन पेमेंट के सारे ऑप्शन मिल जाते है।
भारत की ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट फ्लिपकार्ट पर आपको ग्रोसरी, मोबाइल, फ़ैशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, होम, ब्युटि से लेकर ट्रवेल्स तक के सारे समान मिल जाते है। फ्लिपकार्ट भी आपको ऑनलाइन शॉपिंग करने पर कैशबैक, सुपरकोइन्स जैसे अनेक ऑफर समय समय पर देता रहता है।
Online Monthly Visitors – | 180 मिलियन प्लस |
अलेक्सा रैंक – | 10 |
एप्प डाउनलोड – | 10 करोड़ से ज्यादा |
रिवियू – | 2 करोड़ 70 लाख प्लस |
रेटिंग – | 4.3 स्टार |
फ्लिपकार्ट के फीचर –
- फ्लिपकार्ट पर आप गलत, खराब यां साइज़ छोटा बड़ा आने पर समान को बड़ी आसान इसे रिटर्न कर सकते है।
- आपको कोई प्रॉडक्ट सही नहीं लगता है तो आप रिटर्न करके अपना पैसा वापस पा सकते है।
- इसमें आपको काफी सारे ऑफर पर अच्छा अच्छा समान भी सस्ता मिल जाता है।
- FlipKart पर क्रेडिट कार्ड से समान खरीदने पर काफी ज्यादा डिसकाउंट मिल जाता है।
- ईएमआई से समान खरीदना भी फ्लिपकार्ट से काफी आसान है।
- ऑर्डर को कैन्सल करने का प्रोसैस भी फ्लिपकार्ट पर वन क्लिक का है।
- इसके अलावा भी आपको भारत की इस ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट पर अनेक ऐसे फीचर मिलते है जो बाकी शॉपिंग साइट से इसे अलग बनाते है।
Myntra –
मंत्रा भी एक बढ़िया ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट है। इस वैबसाइट पर ज़्यादातर प्रीमियम क्वालिटी, लग्जरी समान खरीदने के लिए लोग आते है। इस ऑनलाइन वैबसाइट पर ज़्यादातर लोग मेकअप, असेसरिज, कपड़े, फ़ैशन से जुड़ा समान खरीदते है।
भारत की इस ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट पर ज़्यादातर समान की क्वालिटी काफी ज्यादा शानदार होती है। इसके साथ ही इस वैबसाइट पर आप जिस समान को खरीदते है उसकी कीमत काफी ज्यादा होती है। इस वैबसाइट पर प्रॉडक्ट को एक्सचेंज, रिटर्न के काफी सही ऑप्शन आपको मिल जाते है।
Online Monthly Visitors – | 37 मिलियन प्लस |
अलेक्सा रैंक – | 85 |
एप्प डाउनलोड – | 10 करोड़ से ज्यादा |
रिवियू – | 36 लाख प्लस |
रेटिंग – | 4.3 स्टार |
Mantra के फीचर –
- इस वैबसाइट पर ज़्यादातर प्रॉडक्ट की क्वालिटी काफी बढ़िया होती है और वहीं इनके रते भी ज्यादा होते है।
- Myntra पर किसी भी प्रॉडक्ट को रिटर्न यां रिप्लेस करना भी काफी आसान है।
- इसमें आपको कैश ऑन डिलिवरी का ऑप्शन मिलता है।
- इस ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट पर काफी सारे कूपन और डिसकाउंट आपको सेल के दौरान मिल जाते है।
AJio बेस्ट ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट –
ट्रेंडिंग में चल रहे किसी भी प्रॉडक्ट की शॉपिंग के लिए AJio एक बहुत अच्छी वैबसाइट है। इस वैबसाइट पर आपको मैन, वुमेन, किड्स, होम और किचन से जुड़े सभी प्रॉडक्ट की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है।
AJio एक सस्ते और ब्रांडेड समान खरीदने के लिए डिस्काउंट वाली ऑनलाइन शॉपिंग साइट है। इस वैबसाइट पर यूजर को कैश ऑन डिलिवरी, कूपन डील, फ्री डिलिवरी के यूजर को ऑप्शन मिल जाते है।
Online Monthly Visitors – | 20 मिलियन प्लस |
अलेक्सा रैंक – | 203 |
एप्प डाउनलोड – | 10 करोड़ से ज्यादा |
रिवियू – | 22 लाख प्लस |
रेटिंग – | 4.3 स्टार |
AJio के फीचर –
- इस वैबसाइट पर यूजर को सस्ते प्रॉडक्ट बहुत अच्छी क्वालिटी में मिलते है।
- कैश ऑन डिलिवरी का फीचर वैबसाइट पर मिलता है।
- ब्रांडेड प्रॉडक्ट पर बहुत से सेल देखने को मिल जाती है।
- इस वैबसाइट पर रिटर्न और प्रॉडक्ट को कैन्सल करने का काफी आसान प्रोसैस है।
Online Shopping Site Tata Cliq –
ऑनलाइन शॉपिंग की की दुनियाँ में टाटा ने भी अपना कदम रख दिया है। Tata Cliq भी ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए एक बहुत शानदार वैबसाइट है। इस वैबसाइट पर आप फ़ैशन, ब्युटि, इलेक्ट्रॉनिक्स, फूटवियर, ऑडियो डिवाइस और जवेलरी खरीद सकते है।
इस वैबसाइट पर आप कैश ऑन डिलिवरी पर समान ले सकते है। TataCliq पर आप लग्जरी समान खरीद सकते है जहां पर आपको बढ़िया बढ़िया समान ले सकते है। इस वैबसाइट पर आपको प्रॉडक्ट की रिटर्न और Replace काफी आसान है।
Online Monthly Visitors – | 9 मिलियन प्लस |
अलेक्सा रैंक – | 674 |
एप्प डाउनलोड – | 1 करोड़ से ज्यादा |
रिवियू – | 2 लाख 66 हजार प्लस |
रेटिंग – | 4.1 स्टार |
Tata Cliq के फीचर –
- टाटा क्लिक पर आपको ईएमआई पर शॉपिंग का ऑप्शन मिल जाता है।
- Return or Replace का आसान प्रोसैस है।
- ऑनलाइन ऑर्डर किए हुए प्रॉडक्ट को ट्राक्क करने का ऑप्शन इस शॉपिंग साइट पर मिल जाता है।
- कैश ऑन डिलिवरी पर भी आप यहाँ प्रॉडक्ट खरीद सकते है।
Bewakoof.com –
भारत के अंदर Bewakoof.com साइट भी काफी ज्यादा पॉपुलर वैबसाइट है जहां आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है। इस वैबसाइट की शुरुआत एक फेसबुक मिमस पेज से हुई थी। इस वैबसाइट से आप अलग अलग मैन, वुमेन और इलेक्ट्रॉनिक्स प्रॉडक्ट खरीद सकते है।
इस वैबसाइट पर आपको अलग अलग Funny Memes, Comedy वाली टिशर्ट की शॉपिंग की जा सकती है। यह भी भारत में समय के साथ पॉपुलर हो रही वैबसाइट है।
भारत की अन्य ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट
भारत में इसके अलावा भी बहुत सारी ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट है। जहां पर आप अलग अलग प्रकार के प्रॉडक्ट की ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते है।
- Jabong
- Shopclues.com
- Firstcry.com
- Paytm Mall
- Reliance Digital
- FNP.com
- Nykaa.com
- Bigbasket.com
भारत की इन ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट से भी आप शॉपिंग कर सकते है। इन वैबसाइट पर भी आपको बढ़िया क्वालिटी के प्रॉडक्ट अच्छी कीमत और डिस्काउंट पर मिल जाते है।
निष्कर्ष –
दोस्तो हमने आपको इस लिस्ट में इंडिया की सबसे बढ़िया ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट के बारे में बता दिया है। इन वैबसाइट पर आपको हर एक प्रॉडक्ट की ख़रीदारी करने का मौका मिल जाता है। आप अपने मोबाइल से इन ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट से समान खरीदना चाहते है तो इनके एप्प को अपने मोबाइल फोन में इन्स्टाल करके रख सकते है।
आपको आज का ऑनलाइन शॉपिंग करने वाली वैबसाइट के बारे में जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ में शेयर करना न भूलें। आपको इन शॉपिंग वैबसाइट से जुड़ी कोई अन्य जानकारी चाहिए तो आप हमसे कमेंट में पूछ सकते है।
FAQs अबाउट ऑनलाइन शॉपिंग वैबसाइट
प्रश्न 1 : भारत का नंबर वन ऑनलाइन शॉपिंग ऐप कौन सा है?
उत्तर 1 : भारत के अंदर Amazon नंबर वन ऑनलाइन शॉपिंग एप्प है। जहां से आप कोई भी ऑनलाइन समान खरीद सकते है इसके अलावा दूसरे नंबर पर इस लिस्ट में FlipKart का नाम शामिल है।
प्रश्न 2 : कपड़े खरीदने के लिए कौन सा ऐप डाउनलोड करें?
उत्तर 2 : आप ऑनलाइन कपड़े खरीदने के लिए Amazon, FlipKart, Myntra तथा TataCliq जैसी वैबसाइट काफी ज्यादा बढ़िया साइट है।
प्रश्न 3 : क्या ऑनलाइन शॉपिंग फायदेमंद है?
उत्तर 3 : जी हाँ, इसके काफी सारे फायदे है जैसे प्रॉडक्ट रिटर्न, Replacement और कैश ऑन डिलिवरी आदि आपके लिए फायदेमंद है।