आज हम इस पोस्ट में द्रव्यमान भार घनत्व के बारे में जानेगे और इन सबका परिभाषा भी जानेगे इसलिए आप सभी पोस्ट को जरूर पढ़ें और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो कमेंट जरूर करें।

द्रव्यमान क्या है?
द्रव्यमान कोई वस्तु अपने अंदर पदार्थ की जितनी मात्रा लगती है वह उस वस्तु की मात्रा या द्रव्यमान होता है वस्तु का द्रव्यमान स्थित रहता है उस पर स्थानीय दशा परिवर्तन का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
Read Also- तारे क्यों टिमटिमाते है?
भार क्या है?
भार पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण बल प्रत्येक वस्तु को अपने केंद्र की ओर खींचता है अतः जिस बल से पृथ्वी किसी वस्तु को अपने केंद्र की ओर खींचती है उसे वस्तु का भार कहते हैं।
घनत्व क्या है?
घनत्व किसी पदार्थ के इकाई आयतन के द्रव्यमान या मात्रा को उस पदार्थ का घनत्व कहते हैं।
द्रव्यमान तथा भार में अंतर
- किसी वस्तु में पदार्थ की मात्रा को उसका द्रव्यमान कहते हैं
- वस्तु का द्रव्यमान सभी स्थानों पर बराबर होता है
- वस्तु का द्रव्यमान साधारण तुला से नाप कर ज्ञात किया जा सकता है द्रव्यमान की इकाई ग्राम या Kg में होता है
- जब कोई वस्तु द्रव में डुबोई जाती है तो उसके द्रव्यमान में कोई अंतर नहीं आता।
भार-
- वस्तु को पृथ्वी के केंद्र की ओर आकर्षित करने वाले गुरुत्व बल को वस्तु का भार कहते हैं
- वस्तु का भार स्थान परिवर्तन के साथ बदलता रहता है
- पृथ्वी के केंद्र पर इसका भार शून्य हो जाता है
- वस्तु का भार स्प्रिंग तुला से ज्ञात किया जाता है
- बाहर की इकाई डायन पाउंडल या न्यूटन होती है
- जब वस्तु को दो में डुबोया जाता है तो उसके भार में कमी आती है।

